फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The drain coming next to the walkway was specially joined in the colony

Nainital News: वैशाली कॉलोनी से गुजरता था वॉकवे के बगल से आने वाला नाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The drain coming next to the walkway was specially joined in the colony
हल्द्वानी के मल्ला गौरखपुर क्षेत्र में नहर कवरिंग के कार्य का  निरीक्षण करते आयुक्त कुमाऊं दीपक
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को नाले और नहर कवरिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वॉकवे के पास से निकलने वाले नाले का नक्शा मंगवाया तो पता चला कि इस नाले का पानी गौला में गिरता था। अब वैशाली कॉलोनी वालों ने नाले पर कब्जा कर लिया है। कमिश्नर रावत ने राजस्व और सिंचाई विभाग को नाले पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उधर, यूयूएसडीए को इस नाले को अपने प्रस्ताव में शामिल करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत अधिकारियों के साथ नाले के निरीक्षण को पहुंचे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले इस नाले का पानी सीधे गौला में जाता था। अब लोगों ने नाले पर कब्जा कर लिया है। नाले का पानी सिंचाई नहर में डाला गया तो नहर ओवरफ्लो हो जाएगी।
विज्ञापन

इस पर कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों से नक्शा मंगवाया जिसमें नाला वैशाली कॉलोनी के अंदर से होकर जाता हुआ मिला। कमिश्नर ने राजस्व और सिंचाई विभाग को इस नाले का अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि चिह्नीकरण के बाद अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। यूयूएसडीए को 2200 करोड़ रुपये से बन रहे प्रस्ताव में इस नाले को भी शामिल करने के लिए कहा है।
इसके बाद कमिश्नर ने ठंडी सड़क में बन रही सर्फेस पार्किंग का निरीक्षण किया। कमिश्नर रावत ने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव को पार्किंग का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर ने नगर निगम के पास नहर कवरिंग का निरीक्षण किया। कहा कि 70 मीटर नहर कवर होना अभी बचा है। सिंचाई विभाग को नाले की सफाई करने को कहा है जिससे पानी सीधे निकल जाए। निरीक्षण दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एएसपी हरवंश सिंह, अधीक्षण अभिन्यता सिंचाई केएस बिष्ट, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के साथ ही जलसंस्थान, विद्युत के अधिकारी मौजूद थे।


नक्शा निरस्त होने के बाद भी चल रहा था निर्माण, सचिव को लगाई फटकार
हल्द्वानी। शहर का प्रतिष्ठित ग्रुप नक्शा निरस्त होने के बाद भी ठंडी सड़क के पास अवैध निर्माण करा रहा था। कमिश्नर दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण को नोटिस भेजा है। साथ ही पूरी फाइल तलब की है। पूछा कि व्यावसायिक निर्माण को सील क्यों नहीं किया गया।
बृहस्पतिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ठंडी सड़क पर नहर कवरिंग कर बनाई गई सर्फेस पार्किंग का निरीक्षण कर रहे थे। इस पर वहां व्यावसायिक भवन का निर्माण चल रहा था। कमिश्नर रावत ने नक्शा मांगा तो जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि गलत कंपाउंडिंग कराने पर इसका नक्शा निरस्त किया जा चुका है।

इस पर कमिश्नर ने सचिव को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पूरी फाइल तलब कर ली। साथ ही नोटिस देकर पूछा कि ये व्यवसायिक निर्माण किसने सील किया और किसने सील खोली। नक्शा निरस्त होने के बाद कैसे निर्माण चल रहा है। उन्होंने भवन को दोबारा सील करने के निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी के मल्ला गौरखपुर क्षेत्र में नहर कवरिंग के कार्य का  निरीक्षण करते आयुक्त कुमाऊं दीपक

हल्द्वानी के मल्ला गौरखपुर क्षेत्र में नहर कवरिंग के कार्य का  निरीक्षण करते आयुक्त कुमाऊं दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed