फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The doors of Garjiya temple will be closed from May 10th.

Nainital News: 10 मई से बंद होंगे गर्जिया मंदिर के कपाट

Thu, 09 May 2024 03:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 09 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
The doors of Garjiya temple will be closed from May 10th.
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया मंदिर के टीले में आई दरारों को ठीक करने का काम अब जोर पकड़ रहा है। टीले के निर्माण कार्य में व्यवधान ना पड़े इसके लिए 10 मई से मंदिर का कपाट बंद रहेगा। बुधवार को मंदिर समिति व पुजारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

फरवरी माह में गर्जिया मंदिर के टीले के सुरक्षात्मक कार्य के लिए शासन से पांच करोड़ 86 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। सिंचाई विभाग की निविदा के बाद 15 मार्च से सुरक्षात्मक कार्य का शुभारंभ किया था। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते काम रोक दिया गया था। अब फिर से काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार को तहसीलदार कुलदीप पांडेय, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मयंक मित्तल, कोतवाल अरुण सैनी, मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी, मुख्य पुजारी मनोज पांडेय, दुकानदार और मनोनीत ग्राम प्रधान मौजूद थे। मुख्य पुजारी ने बताया कि 10 मई से मंदिर के कपाट बंद होंगे है, जो करीब 15 से 20 दिन बंद रहेंगे। 9 मई को श्रद्धालु दर्शन करने आ सकते हैं। इसके बाद मंदिर टीले का सुरक्षात्मक कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

टीले पर शॉर्ट क्रीट होगी सुरक्षा

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मयंक मित्तल ने बताया कि मंदिर के टीले पर शॉर्ट क्रीट वायर को बिछाया जाएगा। वायर बिछाने के बाद उसके ऊपर 75 एमएम कांक्रीट को डाला जाएगा। इससे मंदिर के टीले को मजबूती मिलेगी। साथ ही आरसीसी ब्लॉक को बनाया जाएगा, ताकि बाढ़ आने पर मंदिर के टीले को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो। 30 जून तक काम को पूरा करना है। फरवरी 2021 में गर्जिया मंदिर के टीले में दरारें दिखाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed