{"_id":"572cf6dc4f1c1b9c4a5cd42a","slug":"the-dividers-also-splitting-lonivi-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों में चल रहा ‘मेरी मर्जी’ का ‘फार्मूला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों में चल रहा ‘मेरी मर्जी’ का ‘फार्मूला’
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 07 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सरकारी विभागों में मेरी मर्जी के फार्मूले पर काम चल रहे हैं। नगर निगम ने एक तरफ नैनीताल रोड पर डिवाइडर के बीच में निजी क्षेत्र के सहयोग से स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई, तो दूसरी तरफ लोनिवि ने डिवाइडर ही पक्का करा दिया। इसी तरह नगर निगम ने बस स्टॉपेज बनाये हैं, अब उनको पीछे किया जाएगा।
विज्ञापन
नैनीताल रोड और डिवाइडर को लेकर कई योजना बन चुकी हैं। पहले नैनीताल रोड एनएच विभाग के पास थी, जिसको रामपुर-नैनीताल फोर लेन के तहत एनएचएआई को करीब चार साल पहले देे दिया गया, जब सड़क की बेकद्री हुई तो यह लोनिवि के पास पहुंच गई। इसी बीच जंगलात ने डिवाइडर पर ‘गमला फुलवारी योजना’ शुरू की, तो कुछ समय में ही पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
अब इस डिवाइडर को लेकर नगर निगम ने योजना बना डाली। निजी क्षेत्र के सहयोग से सड़क के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट को डिवाइडर (बीच) में लगाने की प्लानिंग की। पर मामला बोर्ड लगाने को लेकर रुका हुआ है। अब लोनिवि ने डिवाइडर को मजबूत करने का काम शुरू किया है, उसके ऊपर कंक्रीट की मोटी परत चढ़ाई जा रही है। अगर स्ट्रीट लाइट लगाने काम फाइनल हो जाता है, तो फिर इस डिवाइडर को तोड़ा जाएगा और सरकारी धन का दुरुपयोग होगा।
विज्ञापन
इसी तरह नगर निगम ने बस स्टॉपेज की योजना बनाई है। कई जगह स्टॉपेज बनाये गए। बाद में लोनिवि ने नैनीताल रोड चौड़ा किया तो बिजली के खंभों की तरह यह स्टॉपेज बीच में आ गए हैं। लोनिवि अधिकारियों के अनुसार अब इन स्टॉपेज को पीछे करने को नगर निगम को कहा गया है, जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ सके। इसी तरह एमबीपीजी कालेज के सामने बना स्टॉपेज को तो कालेज में एक प्रतिष्ठान खुलने के कारण कुछ समय बाद ही हटाना तक पड़ गया।
इसी तरह रामपुर रोड पर लोनिवि, प्रशासन ने पार्किंग स्थल की योजना बनाई है, वहां नगर निगम ने बस स्टॉपेज बनाने का काम शुरू कर दिया। जिसकी खबर खुद उसके विभाग के मुख्य नगर अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट को नहीं थी। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने काम रुकवा दिया। जल संस्थान और लोनिवि के बीच सड़क खोदने और लाइन तोड़ने का विवाद आम दिनों की बात हो चुकी है।