फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The District Judge inspected the preparations for the camp at the college.

Nainital News: जिला जज ने महाविद्यालय में शिविर की तैयारियों का जायजा लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The District Judge inspected the preparations for the camp at the college.
रामनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से चार जनवरी को पीएनजी महाविद्यालय में बहुद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। मंगलवार को जिला जज हरीश कुमार गोयल ने महाविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। शिविर का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को सामान्य कानूनी जानकारी एवं विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पारूल थपलियाल ने बताया कि चिकित्सा विभाग निशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर भी यहां लगाएगा। जिला प्रशासन शिविर में आधार कार्ड, आय, जाति, स्थाई निवास आदि प्रमाण पत्र बनवाएगा। समाज कल्याण विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन की निशुल्क जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे आदि रहे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed