फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The District Development Authority haldwani neither got land nor partner

Haldwani: प्राधिकरण को न जमीन मिला और न पार्टनर, तीन महीने पहले जारी विज्ञापन में किसी ने नहीं दिखाई रुचि

Mon, 10 Feb 2025 10:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Feb 2025 10:56 AM IST
सार

हल्द्वानी में जिला विकास प्राधिकरण की ओर से आवासीय कॉलोनियां विकसित करने संबंधी योजना परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक प्राधिकरण को इस कार्य के लिए जिले में कहीं भी जमीन नहीं मिली है। 

विज्ञापन
The District Development Authority haldwani neither got land nor partner
जिला विकास प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में जिला विकास प्राधिकरण की ओर से आवासीय कॉलोनियां विकसित करने संबंधी योजना परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक प्राधिकरण को इस कार्य के लिए जिले में कहीं भी जमीन नहीं मिली है। न तो प्राधिकरण लैंड बैंक तैयार कर पा रहा है और न ही इस कार्य को करने के लिए उसे पीपीपी मोड में कोई पार्टनर मिल रहा है।

 

प्राधिकरण की ओर से पिछले साल 15 अक्तूबर को एक विज्ञापन जारी किया गया था। उसमें कहा गया था कि उत्तराखंड भूमि संयोजन योजना के तहत प्राधिकरण को अपनी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि की जरूरत है। आगे बताया था कि यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था अपनी भूमि बेचने अथवा पीपीपी मोड के तहत एलआईजी, एमआईजी एवं एचआईजी भवन निर्माण एवं भूखंड विकास का इच्छुक हो तो वह प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों को इस विज्ञापन के जारी होने के बाद जिले में लैंड बैंक बनने की उम्मीद थी। माना जा रहा था कि यदि प्राधिकरण आवासीय कॉलोनी विकसित करेगा तो इसका लाभ आम जनता को भी मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। तीन माह बीतने के बाद भी प्राधिकरण की इस पहल पर किसी ने कोई रुचि नहीं दिखाई है और अब तक प्राधिकरण को जमीन बेचने अथवा पीपीपी मोड में मिलकर प्राधिकरण के साथ काम करने संबंधी एक भी आवेदन नहीं मिला है। इससे प्राधिकरण की आवासीय योजना विकसित करने के अरमान पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अपनी आवासीय जरूरतों को पूरा कराने के लिए लोगों को निजी बिल्डरों की शरण में ही जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण को अपनी विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि की जरूरत थी। इसके लिए कुछ माह पहले विज्ञापन भी प्रकाशित कराया गया था, लेकिन अभी तक एक भी आवेदन नहीं मिला है। इसके बाद भी प्राधिकरण अपने स्तर पर भूमि की तलाश कर रहा है, ताकि विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा सके। - वीएन शुक्ल सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed