फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The district administration will launch a campaign before the tourist season.

Nainital News: पर्यटन सीजन से पूर्व जिला प्रशासन चलाएगा अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The district administration will launch a campaign before the tourist season.
नैनीताल। नैनीताल शहर में सड़क, फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की ओर से पुलिस, पालिका, खाद्य सुरक्षा विभाग, प्राधिकरण, संभागीय परिवहन विभाग व अन्य विभागों की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि नैनीताल में हाईकोर्ट, कमिश्नरी, आईजी कार्यालय, डीएम कार्यालय व एसएसपी कार्यालय होने के बावजूद यहां नियमों की अनदेखी की जा रही है। सड़कों पर प्रतिबंधित स्थानों पर वाहनों की पार्किंग, पंतपार्क व मॉल रोड पर फड़ कारोबारियों का अवैध कब्जा, बिना सत्यापन घूम रहे कबाड़ी व भिक्षुक, नगर के फुटपाथों पर कब्जा आम बात हो गई है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन की ओर से पर्यटन सीजन से पूर्व अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि पालिका, खाद्य सुरक्षा विभाग, संभागीय परिवहन विभाग, प्राधिकरण और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से जल्द ही एक अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही विभागों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। ताकि पर्यटन सीजन से पहले ही व्यवस्थाओं में सुधार हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed