{"_id":"5ea489808ebc3e908c640c24","slug":"the-detainee-escaped-from-sth-defying-the-security-arrangements-haldwani-news-hld3811838118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व्यवस्था को धता बता एसटीएच से भाग गया बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा व्यवस्था को धता बता एसटीएच से भाग गया बंदी
विज्ञापन
अस्पताल से भागा सलीम।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में शनिवार की सुबह सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर चोरी का मुख्य आरोपी भाग गया। उसे क्वारंटीन किया गया था। सात घंटे बाद बनभूलपुरा पुलिस उसे एफटीआई के जंगल से गिरफ्तार कर पाई। पता चला है कि स्मैक की तलब लगने के कारण उसने हथकड़ी की गांठ दांत से खोली और सफाई कर्मचारी बताकर खिसक लिया।
बनभूलपुरा पुलिस ने इंदिरानगर निवासी सलीम उर्फ शोएब और छोटी रोड इंदिरानगर निवासी आमिर हुसैन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर टैक्सी चालक के घर हुई चोरी का खुलासा किया था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से जेवर और 11 हजार रुपये बरामद किए थे। उन्हें जेल भेजने से पहले जांच के लिए शुक्रवार को सुशीला तिवारी अस्पताल के बी वार्ड में क्वारंटीन किया गया था।
दोनों की सुरक्षा के लिए थाने से सिपाही सुरेंद्र यादव और गौहर विश्वास को तैनात किया गया था। शनिवार को सिपाही सुरेंद्र खाना खाने के लिए निकल गया। 10 बजकर 50 मिनट पर बंदी सलीम उर्फ शोएब ने बेड से रस्सी काटी और हथकड़ी के साथ फरार हो गया। वह कैसे गायब हुआ इसकी सिपाही गौहर को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
बंदी के गायब होने पर हड़कंप मच गया। पूरे अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की गई मगर पता नहीं चल सका। इस बीच एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने तत्काल जिले की पुलिस को सीमा सील कर तलाश करने के निर्देश दिए।
सलीम की कहानी
रात में स्मैक की तलब लगने पर भागने की योजना बनाई। वह दांत से हथकड़ी की गांठ खोलता रहा। सुबह उसे सफलता मिल गई। सिपाही इधर-उधर घूम रहे थे। इसी का उसने फायदा उठाया। उस समय बाहर सेना की गाड़ी खड़ी थी और मेनगेट खुला था। एक व्यक्ति ने पूछा तो बताया कि वह अस्पताल में सफाई करने के लिए आया था। मौका पाकर अस्पताल से बाहर निकला। पुुलिस से पकड़े जाने के डर से वह एफटीआई के जंगल में घुस गया। उसे जंगल में नींद भी नहीं आ रही थी। शाम होते होते पुुलिस आई और उसे पकड़ लिया।
एसओ का बयान
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि बंदी सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर फरार हुआ और उसे शाम छह बजे पकड़ा गया है। बंदी सलीम का कहना था कि उसने अपने साथी आमिर हुसैन को नही बताया था। भागते समय वह सो रहा था।
लापरवाही पर पुलिसकर्मी निलंबित होंगे
बंदी सलीम को क्वारंटीन किया गया था। सफाई कर्मचारी बताने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे जाने दिया। पुलिस टीम की सतर्कता के चलते उसे पकड़ लिया गया। सिपाहियों ने सुरक्षा गाइड लाइन का पालन नहीं किया है। लापरवाही बरतने के आरोप में दोनों पुलिसकर्मी निलंबित होंगे। लापरवाही की जांच एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
सुनील कुमार मीणा, एसएसपी