फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The delivery of applications from individual test tomorrow

व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन पत्रों का वितरण कल से 

Thu, 19 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Thu, 19 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
The delivery of applications from individual test tomorrow
कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय से व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए इस बार अंतिम मौका है। विवि प्रशासन की ओर से व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन पत्रों का वितरण 20 जनवरी से किया जाएगा। फार्म उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कुमाऊं मंडल की 54 शाखाओं से मिलेंगे। 20 फरवरी तक परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के आवेदन पत्र अपने परीक्षा केंद्रों में जमा कर सकते हैं। 
विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे के मुताबिक स्नातक प्रथम व तृतीय कक्षाओं का आवेदन पत्र शुल्क 1270 रुपए, स्नातक द्वितीय वर्ष का 1420 रुपए, स्नातकोत्तर प्रथम व द्वितीय कक्षा का 1490 रुपए जबकि नामांकन शुल्क 50 रुपए निर्धारित है। 21 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ, एक मार्च से सात मार्च तक 250 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखाओं में कार्य दिवसों में मिलेंगे। परीक्षार्थी आवेदन पत्र से संबंधित जानकारी कुविवि की वेबसाइट केयू एग्जाम डॉट एसी डॉट इन के अलावा बैंक के दूरभाष नंबर 05946-284782 से संपर्क स्थापित कर हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे परीक्षार्थी जिन्होंने पर्यावरण विषय की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, वह अपने डिग्री कॉलेजों से 50 रुपए शुल्क देकर आवेदन पत्र हासिल कर सकता है। उन्हें आवेदन पत्र के साथ 150 रुपए का बैंक ड्राफ्ट कुविवि के वित्त अधिकारी के नाम लगा कर कॉलेज में जमा करना होगा, उसके बाद ही वह मुख्य परीक्षा 2017 में शामिल हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed