{"_id":"57e6d60a4f1c1b3b5aa82b37","slug":"the-delhi-team-football-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की टीम बनी फुटबॉल चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की टीम बनी फुटबॉल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित 7-ए-साइड ऑल इंडिया यूथ फुटबॉल कप का फाइनल मैच शनिवार की रात दिल्ली और पंजाब की टीमों के बीच खेला गया। दिल्ली के कप्तान ने 54 वें मिनट में गोल कर 1-0 से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
शनिवार की रात आईटीआई मैदान में खेले गए मैच के 50 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। 54 वें मिनट में दिल्ली टीम के कप्तान धीरज जंगपांगी ने पहला गोल दागकर 1-0 से मैच जीत लिया। इससे पहले मैच के मुख्य अतिथि मंडी परिषद सभापति सुमित हृदयेश ने गुब्बारे उड़ाकर मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
क्लब के संरक्षक मुकेश बिष्ट ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री रेनू जोशी, क्लब के पदाधिकारी शरद अग्रवाल, त्रिलोक राठौर, मानस मालरा, हरीश नेगी, जगदीश जोशी मौजूद थे। मैच के आयोजक सचिव योगेश जोशी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
जीत का श्रेय कोच और टीम को
आल इंडिया यूथ फुटबाल कप जीतने वाली दिल्ली टीम के कप्तान धीरज जंगपांगी ने कहा कि टीम की जीत का श्रेय कोच वीरेंद्र राणा और पूरी टीम के खिलाड़ियों को जाता है। इससे पहले भी दिल्ली की टीम कई पदक जीत चुकी है।
बाबा की कृपा से टीम ने किया संघर्ष
आल इंडिया यूथ फुटबाल कप में उप विजेता पंजाब टीम के कोच अमरेंद्र सिंह का कहना है कि टीम के प्रणेता डेरा सच्चा सौदा के श्री गुरु राम रहीम है। गुरु जी खुद ग्राउंड पर आकर टीम को प्रशिक्षण देते हैं। इस टीम ने पूर्व में कई पदक जीते हैं।