फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The death of the current rural Maldn Chaud

मालधनचौड़ में करंट से ग्रामीण की मौत

Sat, 02 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,रामनगर। Updated Sat, 02 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन

रामनगर। ग्राम मालधनचौड़ में करंट से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। बृहस्पतिवार की रात मालधनचौड़ नंबर-8 निवासी बलदेव सिंह (36) वर्ष पुत्र बहादुर राम अपनी भैंस ढूंढने के लिए अपने साथियों के साथ जंगल गया था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गांव में एक युवक ने अपने खेत में वन्य जीवों को रोकने के मकसद से बिजली की तार लगाकर उसमें करंट छोड़ा था। भैंस खोजते हुए बलदेव जैसे ही खेत के पास पहुंचा तो वह बिजली के तारों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


साथ में गए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर मालधन चौकी इंचार्ज श्वेता नेगी ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनो को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने एक युवक पर बलदेव सिंह की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया है। लेकिन मृतक के परिजनों की ओर से इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed