फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital: dead body was thrown into the pit after killing the missing quilt businessman

Nainital: कई दिन से लापता था रजाई कारोबारी, पुलिस ने गड्ढा खोदकर देखा तो उड़ गए होश, कट्टे में मिली लाश

Sun, 18 Dec 2022 01:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2022 01:31 PM IST
सार

आरोपियों ने शव को कट्टे के अंदर डालकर ठिकाने लगाया था। डेढ़ माह से ज्यादा समय होने के कारण शव क्षत-विक्षत हालत में था। मुख्य आरोपी तबरेज के साथ ही रजाई-गद्दे का काम करता था।

विज्ञापन
Nainital: dead body was thrown into the pit after killing the missing quilt businessman
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

नैनीताल में ओखलकांडा के कचलाकोट से 29 अक्तूबर से लापता रजाई कारोबारी की हत्या उसके साथी ने ही कर दी। राजस्व पुलिस ने तीन सहआरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गांव में गदेरे के पास गड्ढा खोदकर लापता युवक का शव बरामद किया है। हत्या का मुख्य आरोपी फरार चल रहा है।

विज्ञापन


धारी एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि ओखलकांडा के कचलाकोट में रजाई-गद्दे का काम करने वाले तबरेज आलम पुत्र जहीर मियां निवासी चंपारण बिहार 29 अक्तूूबर से लापता थे। लापता कारोबारी के भाई शोएब आलम ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी का अंदेशा जताया था। एसडीएम ने बताया कि लापता कारोबारी की खोजबीन के लिए राजस्व पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


पटवारी ने शक के आधार पर स्थानीय निवासी यशोदा देवी और उनके पति महेश सिंह से सख्ती से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि लापता कारोबारी तबरेज के साथ काम करने वाले संतू बैठा निवासी चंपारण बिहार ने ही उसकी हत्या की। शव ठिकाने लगाने में मदद करने के लिए हमें और गांव की देवकी देवी को पैसों का लालच दिया। इस पर तीनों ने गांव में गधेरे के पास गड्ढा खोदने में आरोपी संतू बैठा का साथ दिया। फिर आरोपी गांव से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बयान के आधार पर शनिवार को राजस्व पुलिस ने मृतक के भाई की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाला। एसडीएम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। हत्या में शामिल मुख्य आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। घटना में शामिल तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।


कट्टे में लपेटकर डाला गया शव
एसडीएम योगेश सिंह मेहरा का कहना है कि आरोपियों ने शव को कट्टे के अंदर डालकर ठिकाने लगाया था। डेढ़ माह से ज्यादा समय होने के कारण शव क्षत-विक्षत हालत में था। मुख्य आरोपी तबरेज के साथ ही रजाई-गद्दे का काम करता था। मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की कार्यवाही जल्द की जाएगी। इधर, विधायक राम सिंह कैड़ा का कहना कि पर्वतीय क्षेत्रों में कारोबार करने के लिए बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed