{"_id":"6a91ee145153d74454003abe","slug":"the-crowds-remained-sparse-throughout-the-day-but-tourists-began-flocking-in-as-evening-fell-nainital-news-c-238-1-shld1023-129892-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दिनभर रही हल्की भीड़, शाम होते ही उमड़ने लगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दिनभर रही हल्की भीड़, शाम होते ही उमड़ने लगे सैलानी
Sat, 29 Aug 2026 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में शुक्रवार को दिनभर पर्यटकों की आवाजाही सामान्य और हल्की बनी रही। स्थानीय बाजारों, मॉलरोड और तल्लीताल-मल्लीताल क्षेत्रों में सुबह और दोपहर के समय सैलानियों की सीमित संख्या ही नजर आई। शाम होते-होते सप्ताहांत मनाने के लिए मैदानी क्षेत्रों से पर्यटकों के आने का सिलसिला तेज हो गया। शाम होते ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों के वाहनों से तल्लीताल डांठ और काठगोदाम मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। सैलानियों ने सुहावने मौसम के बीच नैनी झील में नौकाविहार का लुत्फ उठाया और मॉलरोड पर सैर सपाटा किया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा रक्षाबंधन के त्योहारी सीजन और सप्ताहांत की वजह से शनिवार और रविवार को शहर में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन