पीएफ अदालत में सुनीं श्रमिकों की समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय हल्द्वानी द्वारा सेंचुरी पेपर मिल में भविष्य निधि लोक अदालत का आयोजन कर श्रमिकों की पीएफ संबधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने भविष्य निधि की भावी योजनाओं और लाभ संबधी विस्तृत जानकारी दी।
कहा अप्रैल 2016 से भविष्य निधि कार्यालय समस्त भुगतान ऑनलाइन करेगा। श्रमिकों और श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने पीएफ को लेकर होने वाली समस्याओं से भविष्य निधि अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस मौके पर भविष्य निधि आयुक्त एमसी पांडे, विजय कुमार, लेखाधिकारी गंगाराम, प्रवर्तन अधिकारी अनंत आर्या, मिल के महाप्रबंधक एचके पात्रा, एसके बाजपेयी, सतीश वर्मा, जगमोहन उप्रेती, महेंद्र प्रसाद , अवनीश त्यागी, वीबी मिश्रा, त्रिवेणी सिंह आदि मौजूद थे।