{"_id":"582cc0f34f1c1b613690022a","slug":"the-country-on-the-right-course-the-bjp-government-in-the-state-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश सही राह पर, प्रदेश में आएगी भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश सही राह पर, प्रदेश में आएगी भाजपा सरकार
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की परिवर्तन यात्रा बुधवार को कालाढूंगी पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले साठ साल में इस देश पर राज कर देश को खोखला करने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब इस देश को सही राह में लाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें जनता पूरा साथ दे रही है।
विज्ञापन
टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड में नेपाल और चीन की सीमाओं की सुरक्षा के लिए मोदी विशेष रूप से चिंतित हैं, जिस कारण इन सीमाओं पर भारत पहले से और मजबूत हो गया है। यात्रा के संयोजक दान सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य में परिवर्तन यात्रा की हवा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विधायक बंशीधर भगत ने सुशासन के लिए भाजपा को जरूरी बताया। कार्यक्रम को प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व यात्रा बैलपड़ाव और कोटाबाग पहुंची। यहां लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
संचालन सह संयोजक महेंद्र सिंह नेगी ने किया। संयोजक बलराज पासी, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष खलेंद्र चौधरी, महामंत्री गजराज बिष्ट, दीपाली कन्याल, तारा पांडे, रवि कन्याल, दीवान सिंह बिष्ट, कल्पना बोरा, अंशु पांडे, महेंद्र दिगारी, अनिल डब्बू, शांति भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, विकास भगत, प्रकाश नैनवाल, कर्णवीर सिंह आदि थे। ब्यूरो
प्रदेश सरकार भू-माफिया पर करे कार्रवाई : टम्टा
प्रदेश में जमीन की खरीद फरोख्त मामलों की भी प्रदेश सरकार जांच कराकर भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करे। कहा कि सरकार घोषणाएं करने की बजाय जनसमस्याओं का समाधान करे। यह बात केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
लोनिवि विश्राम गृह में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री ने कहा कि नोटबंदी पर पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री के फैसले से जमाखोरों में खलबली हुई है। कहा कि नई व्यवस्था को लेकर थोड़ा कष्ट जरूर होगा, क्योंकि घाव पुराना था।
उन्होंने दावा किया कि 2017 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, अमृता रावत, दान सिंह रावत, प्रदीप बिष्ट, राकेश नैनवाल, नरेंद्र शर्मा आदि थे।