फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The corporation has formed a special task force to remove encroachment from the market.

Nainital News: बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए निगम ने गठित की स्पेशल टास्क फोर्स

Fri, 10 Oct 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 10 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The corporation has formed a special task force to remove encroachment from the market.
हल्द्वानी। शहर के बाजार में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर अमर उजाला में प्रकाशित हो रही खबरों के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है। निगम प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। टास्क फोर्स के अधिकारियों को हर रोज बाजार के अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ऋचा सिंह का कहना है कि बाजार क्षेत्र से समय-समय पर अतिक्रमण हटाया जाता रहा है। अब अतिक्रमण हटवाने के लिए सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टास्क फोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वह दीपावली तक नियमित रूप से बाजार का निरीक्षण करेगी और जहां-जहां स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण होगा, उसे हटवाएगी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाई थी समस्या
अमर उजाला ने सात अक्तूबर को 'नगर निगम नींद में और बिक गया बाजार' और नौ अक्तूबर को 'कुमाऊं के दिल में अतिक्रमण का ब्लाॅकेज' शीर्षक से हल्द्वानी बाजार में हुए अतिक्रमण और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। निगम प्रशासन ने दोनों खबरों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अतिक्रमण हटाने के बाद यदि किसी कारोबारी ने फिर से सड़क या फुटपाथ को घेरा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने के अतिक्रमण को स्वयं ही हटवा दें। अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - ऋचा सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article