{"_id":"56e86f684f1c1b2a488b457c","slug":"the-contract-was-not-fierce-supporter-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका नहीं होने से भड़के ठेकेदार समर्थक, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका नहीं होने से भड़के ठेकेदार समर्थक, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
टेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की ओर से मंगलवार को मल्लीताल डीएसए कार पार्किंग का ठेके के लिए टेंडर खोले जाने थे, लेकिन यह टेंडर नहीं हो पाए। टेंडर के लिए पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा औपचारिकताएं पूरी नहीं होने पर टेंडर निरस्त किए जाने पर एक ठेकेदार के समर्थकों ने पालिका दफ्तर में जमकर बवाल काटा।
इतना ही नहीं उन्होंने पालिकाध्यक्ष और टेंडर कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पालिका दफ्तर की खिड़कियों के शीशों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पालिका दफ्तर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया है।
मंगलवार को कार पार्किंग के लिए टेंडर होने थे। नियत समय पर टेंडर समिति द्वारा टेंडर बाक्स खोला गया। कार पार्किंग के लिए चार निविदाताओं बिशन सिंह फर्त्याल, विजय जायसवाल, अरुण सिंह व हरकेवल सिंह ने निविदाएं डाली। इसमें विजय जायसवाल व अरुण सिंह की निविदा को मानकों के अनुरूप ने बताते हुए इसे निरस्त कर दिया। जबकि बिशन सिंह फर्त्याल की निविदा खोले जाने पर उनके द्वारा एक करोड़, 43 लाख 45 हजार 678 रुपये और हरकेवल सिंह द्वारा एक करोड़ 61 लाख रुपये की निविदा डाली गई। पर किसी भी टेंडर के लिए तीन निविदाओं का तकनीकी बिड में क्वालीफाई होना जरूरी होता है, इसे आधार मानते हुए टेंडर कमेटी ने निविदा निरस्त करते हुए फिर से निविदा आमंत्रित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
इस पर हरकेवल सिंह के समर्थक उत्तेजित हो गए। उन्होंने नगर पालिकाध्यक्ष के कक्ष के भीतर ही विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। कुछ समर्थकों ने छात्र संघ की मदद से आंदोलन किए जाने की धमकी दी है। बाद में, कार्यकर्ताओं ने पालिका की खिड़कियों को भी अपना निशाना बनाया। इस दौरान कोषाधिकारी मामूर जहां, ईओ रोहिताश शर्मा, लोनिवि के एई पंकज राय, हेम पंत, सुरेश चौधरी आदि मौजूद थे।