फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The constable was beaten up by miscreants, also got bitten by a dog

कांस्टेबल को बदमाशों ने पीटा, कुत्ते से भी कटवाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The constable was beaten up by miscreants, also got bitten by a dog
हल्द्वानी। सोमवार की रात सिपाही ने कार सवार तीन बदमाशों से नाम पूछा तो उन्होंने सिपाही के साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर बदमाशों ने सिपाही को पीटा और वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना मुखानी के आम्रपाली चौकी क्षेत्र में तैनात सिपाही कुंदन सिंह अपनी बाइक से थाना मुखानी की ओर जा रहा था। रात करीब 8:40 बजे लामाचौड़ में एसबीआई के पास सड़क किनारे एक बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी थी। उसमें तीन लोग बैठे थे। सिपाही को ये लोग संदिग्ध लगे तो उसने बाइक रोककर तीनों से उनका नाम पूछा। इतना ही सुनते ही तीनों आगबबूला हो गए। सिपाही के अनुसार तीनों नशे में लग रहे थे।
विज्ञापन

तीनों कार से बाहर निकले और बोले की आज ये अकेला है, इसे जान से मार देते हैं। इसके बाद तीनों ने सिपाही को पीटना शुरू कर दिया और वर्दी भी फाड़ दी। यहां तक की अपने पालतू कुत्ते को सिपाही के ऊपर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही का आरोप है कि कुत्ते ने उसके दोनों पैरों में काट लिया। इसके बाद सिपाही से बाइक की चाबी छीन ली और बाइक भी लेकर भाग गए। कुंदन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुंदन की तहरीर पर मुखानी थाने में तीनों आरोपियों अमित सागर (24) निवासी नाथूपुर पाडली लामाचौड़, प्रदीप सागर (23) और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की जानकारी पर पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।
एसएसपी पंकज भट्ट ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने के आदेश जारी किए। इसके बाद मुखानी पुलिस ने तीनों आरोपियों के घर में भी दबिश दी, हालांकि वे तीनों वहां नहीं मिले।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी कार से भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लामाचौड़ चौराहे पर बैरियर लगाए लेकिन आरोपी कार से बैरियर को टक्कर मारकर कालाढूंगी की ओर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों को कालाढूंगी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से पकड़ लिया। तीसरे आरोपी ने अपना नाम पप्पू कुमार (24) बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed