फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The constable slapped the former student leader

Nainital News: सिपाही ने पूर्व छात्रनेता को जड़ दिया थप्पड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
The constable slapped the former student leader
हल्द्वानी। अपराधियों को लेकर जा रहे पुलिस वाहन के आगे बुलेट लगाने पर पुलिसकर्मियों और दो छात्रनेताओं के बीच तकरार हो गई। मामला गालीगलौज तक पहुंच गया। इस दौरान पुलिसकर्मी ने एक छात्रनेता को थप्पड़ जड़ दिया। छात्रनेताओं की ओर से सीओ को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को रैली के चलते रामपुर रोड पर जाम लगा था। इस दौरान ऊधम सिंह नगर पुलिस की टीम अपराधियों को पेशी में लेकर आई थी। इस बीच उनका सरकारी वाहन सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने जाम में फंस गया। इस बीच सामने से एक बाइक पर सवार दो लोग आ गए। बताया जा रहा है कि इसमें एक पूर्व छात्रनेता था। पुलिसकर्मियों ने मोटर साइकिल किनारे करने को कहा, जो बाइक सवारों को अखर गया। वे बाइक से उतरकर पुलिसकर्मियों से उलझ गए। बीच सड़क जमकर तल्खी हुई। आरोप है कि सिपाही ने छात्रनेता के साथी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद युवक सीओ सिटी नितिन लोहनी से शिकायत करने पहुंच गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि जांच की जा रही है। गलती मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed