फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The committee will investigate whether the disputed land in Ramnagar belongs to Waqf or not

Nainital News: रामनगर में विवादित जमीन वक्फ की है या नहीं, जांच करेगी कमेटी; महिला ने DM से की है शिकायत

Fri, 06 Jun 2025 10:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 06 Jun 2025 10:32 AM IST
सार

रामनगर के गौजानी में हिंदू बस्ती में वक्फ की जमीन बताकर कब्र खोदने के विवाद के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीआर चौहान के नेतृत्व में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और एसडीएम रामनगर मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन
The committee will investigate whether the disputed land in Ramnagar belongs to Waqf or not
रामनगर में कब्र खोदने को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के गौजानी में हिंदू बस्ती में वक्फ की जमीन बताकर कब्र खोदने के विवाद के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीआर चौहान के नेतृत्व में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और एसडीएम रामनगर मामले की जांच करेंगे। बीती 29 मई रामनगर के गौजानी में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मुस्लिम पक्ष जमीन को वक्फ की बताकर शव दफनाने पर अड़ा था।

विज्ञापन


मामले में घटना वाले दिन तनाव रहा। बाद में प्रशासन की टीम ने विवादित भूमि की पैमाइश भी की थी।गांव निवासी मंजू देवी ने दो जून को डीएम वंदना को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह गांव के स्कूल में भोजन माता के रूप में काम करती हैं। उनके पति अस्वस्थ हैं और उनकी दो बेटियां हैं। उनके ससुर स्व. हीराबल्लभ ने एक बीना जमीन उनको दान दी थी। उस पर करीब 50 वर्षों से वह निवास कर रही हैं।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उनकी जमीन को नियमों के विरुद्ध 1984 में वक्फ के नाम दर्ज करा लिया गया है। महिला ने जमीन को वक्फ में दर्ज करने की जांच की मांग की है। जमीन पर प्रधानमंत्री स्वामित्व अधिकार के तहत मालिकाना हक देने की गुहार लगाई है। एडीएम चौहान ने बताया कि जांच के आदेश हो गए हैं। जल्द मामले की जांच शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed