फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The color of the folk culture in the city of Lake scattered seven provinces

सरोवर नगरी में बिखरे सात प्रांतो की लोक संस्कृति के रंग

Thu, 19 Mar 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 19 Mar 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
The color of the folk culture in the city of Lake scattered seven provinces

नेहरू युवा केंद्र की ओर आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में बुधवार को सरोवर नगरी की मालरोड में सांत राज्यों की लोक संस्कृति जीवंत हुई। इस दौरान निकाली गई सांस्कृतिक यात्रा में लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता, सफाई समेत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

विज्ञापन


शिविर के दूसरे दिन निकाली गई सांस्कृतिक यात्रा को सीओ एचसी सती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली एटीआई के पास स्थित यूथ हास्टल से निकली और मालरोड होते हुए तल्लीताल डांठ में संपन्न हुई। रैली के दौरान पंजाब का भंगड़ा, आसाम का लाठी खेला, हिमाचल का माठी सोलन, यूपी की मथुरा की होली, उत्तराखंड का कुमाउंनी नृत्य, राजस्थान का घूमर नृत्य और दिल्ली के कलाकारों का नृत्य आकर्षण बना रहा।
विज्ञापन


सांस्कृतिक जलूस में प्रतिभागियों ने स्वच्छता, जनधन योजना, बेटी बचाओ, महिला सशक्तिकरण समेत सामाजिक मुद्दों और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया गया। रैली में दल प्रतिनिधियों में किरण सुखीजा-तरसेम सिंह (पंजाब), सतवीर सिंह (यूपी), अमन सबरवाल-शहनवाज (यूके), सुभाष पुष्कर (दिल्ली), कैैलाश डूंडी (राजस्थान), सुरजीत होम चौधरी (आसाम), मीनाक्षी ठाकुर (हिमाचल) समेत जिला युवा समन्वयक मुन्नी टोलिया न हरगोविंद मेहरा, खड़क सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग और जेंडर इश्यू को जाना
राष्ट्रीय एकता शिविर में सुबह प्रतिभागियों को पी. तिवारी की ओर से सहज योग के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखने के टिप्स भी सीखे और इसे प्रयोगात्मक रूप से भी किया। इसके बाद बौद्धिक सत्र में प्रतिभागियों एटीआई की मीता उपाध्याय की ओर से उन्हें महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या आदि की भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed