फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The cold winds of cold me mountains ...

ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ों की हवा ...

Sun, 10 Sep 2017 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
The cold winds of cold me mountains ...
ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ों की हवा ... - फोटो : amar ujala
ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ों की हवा ..., ढोल बाजों रे ढोल..., मिले सुर मेरा तुम्हारा...., समेत राजस्थानी, बॉलीवुड, कन्नड़  जैसे लोक गीतों की धुन पर शनिवार को स्कूली बच्चे जमकर थिरके। मौका था लेक सिटी वेलफेयर क्लब और साम्या समूह की ओर से शैले हॉल में आयोजित अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके का।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और साम्या ग्रुप के एमडी जमील अहमद ने दीप जलाकर किया। दो वर्गों में आयोजित हो रही प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शहर के 10 और सीनियर वर्ग में 14 स्कूल हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


पहले दिन हुई जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में बिड़ला विद्या मंदिर, राधा चिल्ड्रन एकेडमी, एशडेल स्कूल, रामा माउंटेरी, एमएल साह बाल विद्या मंदिर, सेंट जेवियर कॉलेज, ओकवुड, नैनी पब्लिक स्कूल और एलपीएस के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक रीता बिष्ट और सुप्रिया साह थे। कार्यक्रम संयोजिका मधुमिता मोइत्रा ने सभी का स्वागत किया। वहां मीडिया प्रभारी विनीता पांडे, संजय वर्मा, मनोज जोशी, अरविंद सिंह पडियार, अलीम खान, किरन साह, आलोक साह, संगीता पंत, आभा साह, गीता साह आदि थे। संचालन हेमंत बिष्ट और क्लब अध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति ने किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed