फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The code of conduct is an obstacle on Kainchidham bypass

Nainital News: कैंचीधाम बाईपास पर आचार संहिता का अड़ंगा

Fri, 04 Jul 2025 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 04 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The code of conduct is an obstacle on Kainchidham bypass
नैनीताल। जाम से राहत के लिए बनने वाले कैंचीधाम बाईपास पर आचार संहिता का अड़ंगा लग गया है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। अब यह टेंडर पंचायत चुनाव के बाद खुलेगा। इधर, विभाग मार्ग पर पेड़ों की लॉपिंग की तैयारी कर रहा है। मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों का छपान 15 जुलाई के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

भवाली सेनिटोरियम से दूनीखाल-रातीघाट तक 11 किमी बाईपास निर्माण की प्रकिया चल रही है। बाईपास निर्माण के लिए पहले चरण में पहाड़ी का कटान होना है। इसके लिए 5.5 करोड़ रुपये शासन की ओर से मंजूर किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में इसके लिए टेंडर भी जारी किया था। इसी बीच पंचायत चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू हो गई। आचार संहिता के कारण कैंची बाईपास पर पहाड़ी कटान का काम लटक गया है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही अब इसका टेंडर खुलेगा। अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद अगस्त में टेंडर खुलेंगे और काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed