Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The clouds of doubt surrounding the festival have cleared, Diwali will be celebrated on the 20th only.

Nainital News: पर्व पर छाए संशय के बादल छंटे, 20 को ही रोशन होगी दिवाली

Mon, 22 Sep 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 22 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The clouds of doubt surrounding the festival have cleared, Diwali will be celebrated on the 20th only.
हल्द्वानी। उत्तराखंड के पंचांगों में दीपावली पर्व की दो तिथियां आने से लोगों में संशय बना हुआ था। त्योहार में एकरूपता लाने के लिए रविवार को ज्योतिषाचार्यों और विद्वतजनों ने गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें सर्व सम्मति से एक राष्ट्र एक पर्व के संकल्प का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि सोमवार 20 अक्तूबर को दीपोत्सव शास्त्रीय प्रमाण सहित संपूर्ण राष्ट्र में मनाया जाएगा।
विज्ञापन




पिछले साल की तरह इस बार भी दीपावली के लिए देश के पंचांगों में एकरूपता नहीं दिखाई दे रही थी। कुछ पंचांगकार 21 अक्तूबर को तो कुछ पंचागकार सूर्यसिद्धांत पद्धति का उल्लेख कर 20 अक्तूबर को दीपावली महोत्सव मनाने की उद्घोषणा कर रहे हैं। इससे आम जनता में भ्रम की स्थिति बन रही थीं। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के पंचांगकार पंचांग छापने से पूर्व परस्पर विचार-विमर्श नहीं कर पाते हैं। परिणामस्वरूप असमंजस की स्थितियां बनती हैं।
विज्ञापन


पर्व निर्णय सभा के अध्यक्ष आचार्य डॉ. जगदीश चंद्र भट्ट ने कहा कि देश के विद्वानों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि जिस दिन भारत सरकार दीपावली का अवकाश घोषित करेगी उसी तिथि को भारतवर्ष में पर्व मनाया जाएगा। 2005 में पर्व निर्णय सभा का गठन का एकमात्र उद्देश्य देश में व्रत और पर्वों में एकरूपता लाना रहा है। बताया कि एक राष्ट्र एक पर्व और विद्वानों की सभा में एकरूपता को देखते हुए 20 अक्तूबर को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रीय अवकाश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






निर्णय शास्त्र सम्मत



काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर और काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री डॉ. विनय पांडेय ने स्पष्ट किया कि शास्त्रसम्मत 20 अक्तूबर को ही दीपावली मान्य है क्योंकि इस दिन संपूर्ण प्रदोषकाल और निषाकाल उपलब्ध है। बुद्धिबल्लभ पंचांग के संपादक आचार्य पवन पाठक ने कहा कि यदि सभी पंचांग सूर्य सिद्धांत पर आधारित परंपरागत पद्धति से निर्मित हों तो मतभेद की स्थिति उत्पन्न ही नहीं होगी। कथा वाचक डॉ. मनोज पांडे ने भी एक राष्ट्र, एक धर्म, एक पर्व की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए 20 अक्तूबर के निर्णय का समर्थन किया।







देश भर से जुड़े ज्येेतिषाचार्य

गूगल मीट में ऑनलाइन गोष्ठ में उत्तराखंड के अलावा राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा आदि जगहों से भी ज्योतिषाचार्य जुड़े। इनमें काशी के प्रसिद्ध पंचांगकार डॉ. अमित मिश्र, डॉ. कौशल शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, के अलावा पर्व निर्णय सभा के सचिव आचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी, उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष आचार्य रमेश सेमवाल, डॉ.मंजू जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed