फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The city is handed over to the thieves, where are the keepers

शहर उचक्कों के हवाले, कहां हैं रखवाले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
The city is handed over to the thieves, where are the keepers
हल्द्वानी। शहर में चोर, उचक्के और लुटेरे लगातार वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। एक के बाद एक घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को डयरिया की सीएमटी कॉलोनी के बालाजी चौक पर दिन दहाड़े रिटायर्ड सैन्य अधिकारी से 50 हजार रुपये लूट लिए गए। पुलिस टीमें शाम तक दौड़ती रहीं लेकिन बदमाश का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सत्यलोक विहार कॉलोनी निवासी रिटायर्ड सैनिक अधिकारी खीम सिंह बुधवार को रामपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 50 हजार रुपये निकालकर पैदल घर जा रहे थे। सीएमटी कॉलोनी के बालाजी चौक पहुंचते ही स्कूटी सवार बदमाश ने खीम सिंह का बैग छीन लिया। उन्होंने शोर मचाया मगर तब तक बदमाश पुरानी आईटीआई की ओर भाग गया। बैग में 50 हजार रुपये, अन्य चेक और अन्य कागज थे। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पाराशर ने मौके का मुआयना किया। पास के घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

बैंक से ही पीछे लग गया था लुटेरा
हल्द्वानी। पुलिस का मानना है कि रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के पीछे लुटेरा बैंक से लग गया था। सुनसान स्थान पर मौका मिलते ही उसने लूट कर दी।
चोरी की स्कूटी से आया था
हल्द्वानी। सीसीटीवी फुटेज में यूपी नंबर की स्कूटी सामने आई है। पता चला है कि यह स्कूटी रेलवे बाजार से चुराई गई थी। अब तक लुटेरे के हुलिया के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का मानना है कि स्कूटी सवार के साथ अन्य बदमाश शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को घसीटकर पर्स लूटा
हल्द्वानी। मंगलवार की रात स्कूटी सवार बदमाश ने रोडवेज से घर जा रही महिला का पर्स लूट लिया। पर्स पकड़ने पर लुटेरा महिला को दूर तक घसीटता रहा।
चर्च कंपाउंड निवासी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी दीदी साधना के साथ देहरादून से हल्द्वानी आया। रोडवेज स्टेशन से वह पैदल घर की तरफ जा रहा था। इस बीच नैनीताल रोड पर स्कूटी सवार युवक ने उसकी दीदी के पर्स पर झपट्टा मार दिया। साधना ने पर्स को पकड़ा तो लुटेरा उसे दूर तक घसीटकर ले गया। गिरने पर साधना को चोट लग गई। इस बीच मौका पाकर स्कूटी सवार बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गया। पर्स में आठ हजार रुपये और महत्वपूर्ण कागज थे। आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार सैनी का कहना है कि इस मामले में पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।
लगातार हो रही चोरियां बनी चुनौती
हल्द्वानी। चोरों ने एक सप्ताह पहले मंगल पड़ाव क्षेत्र में पांच दुकानों का ताला तोड़ दिया था लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका है। टीपीनगर क्षेत्र में पीआरडी जवान और एक निजी संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी के कमरे का ताला तोड़कर 25-25 हजार रुपये और जेवर भी चुराए गए। पिछले 24 घंटे के दौरान चोरों ने रामलीला ग्राउंड और राजपुरा से दो स्कूटी चुरा ली।

जजफार्म की घटना को लूट नहीं मान रही पुलिस
हल्द्वानी। जजफार्म में पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के लिए गई थी। पुलिस कर्मियों ने बताया कि वहां एक महिला के साथ 12 हजार की लूट हुई है। इस बारे में पूछने पर मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने इस प्रकार की घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed