फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The challenge of the old fighters will be seen again this time

पुराने लड़ाकों की ललकार फिर दिखेगी इस बार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The challenge of the old fighters will be seen again this time
हल्द्वानी। भाजपा और कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि कुमाऊं की कई सीटों पर पुराने प्रतिद्वंद्वी एक बार फिर एक-दूसरे को टक्कर देते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

नैनीताल सीट से कांग्रेस ने संजीव आर्य और भाजपा ने सरिता आर्या को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष-2017 के चुनाव में दोनों प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। तब संजीव भाजपा से थे तो सरिता कांग्रेस से। भाजपा से संजीव आर्य चुनाव जीते थे। भीमताल सीट पर राम सिंह कैड़ा और दान सिंह भंडारी में कई बार टक्कर हो चुकी है। 2012 में दान सिंह भंडारी ने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। तब कांग्रेस प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा तीसरे स्थान पर आए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में दान सिंह भंडारी कांग्रेस के टिकट और राम सिंह कैड़ा निर्दलीय उतरे थे। जीत कैड़ा के खाते में गई थी। इस बार भाजपा ने राम सिंह कैड़ा और कांग्रेस ने दान सिंह भंडारी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

चंपावत जिले की लोहाघाट और चंपावत सीट पर एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा ने अपने पुराने क्षत्रपों को मैदान में उतारा है। लोहाघाट सीट पर कांग्रेस से खुशाल सिंह अधिकारी और भाजपा से पूरन सिंह फर्त्याल को टिकट मिला है। पिछले चुनाव में दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। इसमें पूरन फर्त्याल विजयी हुए थे। चंपावत सीट पर भाजपा के कैलाश गहतोड़ी और कांग्रेस के हिमेश खर्कवाल को टिकट मिला है। ये दोनों भी पिछले चुनाव में आमने-सामने थे। इसमें कैलाश गहतोड़ी चुनाव जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा से रेखा आर्या और कांग्रेस से राजेंद्र बाराकोटी मैदान में थे। जीत रेखा आर्या को मिली थी। एक बार फिर रेखा आर्या को भाजपा और राजेंद्र बारोकोटी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट सीट पर भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि कांग्रेस ने प्रदीप पाल पर फिर से विश्वास जताया है। इस सीट पर भी दोनों के बीच पिछले चुनाव में टक्कर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed