{"_id":"5745fccf4f1c1b0420692004","slug":"the-challenge-for-combating-cyber-crime-police-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध से निपटना पुलिस के लिए चुनौती: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध से निपटना पुलिस के लिए चुनौती: डीजीपी
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी एमए गणपति ने बढ़ते साइबर अपराध पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से निपटना पुलिस के लिए चुनौती है। इससे निपटने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद ली जाएगी। उन्होंने नैनीताल जिले की अपराध और कानून व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चौकस रहकर जिले को अपराध मुक्त बनाने के निर्देश दिए।
बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डीजीपी ने कहा कि अभी तक केवल देहरादून में साइबर क्राइम सेल कहै। जहां पूरे प्रदेश के साइबर अपराधियों का आईटी एक्ट में ट्रायल होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की ओर से शासन को पत्र भेजकर ट्रायल कोड नोटिफिकेशन कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन होने के बाद पूरे प्रदेश के सभी जिलों में साइबर क्राइम एक ही कोड में दर्ज होंगे। इससे साइबर अपराधियों से निपटने में आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो साइबर अपराधियों से निपटने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बताते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटक सीजन में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास होंगे। गणपति ने कहा कि डीजीपी बनने के बाद से अब तक वह कई जिलों का दौरा कर कानूून व्यवस्था की समीक्षा और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों से मिलकर रायशुमारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ बैठक कर उन्हें पुलिस के बारे में फीडबैक मिलता है। इसी फीडबैक के आधार पर पुलिस के कार्यों का मूल्यांकन होता है।
विज्ञापन
रुद्रपुर के श्रमिक नेता और एक्टू पदाधिकारी केके बोरा को बगैर किसी अपराध के पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने और धमकाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। लोगों ने यातायात व्यवस्था, प्रेशर हार्न, भवाली में दमकल की स्थापना, देर रात तक डीजे बजाने जैसी समस्याएं उठाईं। इस मौके पर डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी कृष्णराज बीके, एसपी यशवंत सिंह व हरीश चंद्र सती आदि मौजूद थे।