फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The chain snatchers from Halduchur reached behind the bars

हल्दूचौड़ से चेन स्नैचिंग करने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The chain snatchers from Halduchur reached behind the bars
प्रतीकात्मक।
हल्दूचौड़/लालकुआं। क्षेत्र में लगातार दो दिन चेन स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक और लूटी गई चेन समेत गिरफ्तार किया है। घटना का मुख्य आरोपी लालकुआं 25 एकड़ कॉलोनी का निवासी है।
विज्ञापन

कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को यहां वीआईपी गेट के पास ओवरब्रिज के नीचे ऊधम सिंह नगर की ओर को भागते हुए दबोच लिया। सीओ साह ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों से पूछताछ के दौरान उन्होंने हल्दूचौड़ क्षेत्र में की गई चेन स्नेचिंग की घटना कबूल की। बताया कि लूटी गई चेन को बेचने के लिए ऊधम सिंह नगर की ओर को जा रहे थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई चेन और एक बाइक बरामद की हैं। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि चेन स्नेचिंग की घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल उन्होंने चार दिन पूर्व लालकुआं के रेलवे बाजार वार्ड नंबर 6 से चोरी की थी। इस बीच बदमाशों ने हल्दूचौड़ क्षेत्र में ही दो स्थानों में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया। सोमवार प्रात: वीआईपी गेट के पास से गिरफ्तार तीनों आरोपियों में गुड्डू पासवान निवासी 25 एकड़ कॉलोनी लालकुआं, विष्णु प्रसाद पासवान और अनूप कुमार निवासी ग्राम आनंदपुर थाना किच्छा है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed