फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The CEO of the investment company has been arrested by the police in haldwani

करोड़ों की ठगी का मामला : इनवेस्टमेंट कंपनी का सीईओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 10:59 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 21 Jan 2026 10:59 AM IST
सार

निवेश राशि को दोगुना करने का लालच देने वाले इनवेस्टमेंट कंपनी जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ विमल रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
The CEO of the investment company has been arrested by the police in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में 25 से 30 महीने में निवेश राशि को दोगुना करने का लालच देने वाले इनवेस्टमेंट कंपनी जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ विमल रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे तलब किया था, पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उसने लोगों से 35 करोड़ से अधिक की राशि निवेश कराई थी। जब निवेशकों ने रुपये वापस मांगे तो टरकाया जाने लगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों मामला उजागर होने के बाद कुमाऊं कमिश्नर ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में पार्थ परासर निवासी कपिल कालोनी बड़ी मुखानी की ओर से दी गई तहरीर पर बीते सोमवार को कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें कहा गया था कि 1.90 लाख रुपये का मूलधन तथा इतना ही ब्याज उनकी पत्नी के खाते में वापस किया गया जबकि शेष धनराशि 8.10  वापस न कर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने विमल को न्यायालय के समक्ष पेश किया, उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। है। जबकि उसकी पत्नी रूबी और अन्य निदेशक अनूप की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन

ऐसे दिया था झांसा

मूल रूप से ग्राम रछुली थामा पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी विमल रावत ने डहरिया में कंपनी का आफिस खोला था। उसने और उसकी पत्नी रूबी रावत ने योजना के तहत लोगों के पैसे को मार्केट ट्रेडिंग में लगाकर लाभ को दोगुना करने की बात कहते हुए लोगों को झांसा दिया। परासर से माह नवंबर तथा दिसंबर 2024 में पांच-पांच लाख की दो किश्तों में 10 लाख रुपये का निवेश किया। इस धनराशि के निवेश के एवज में प्रतिमाह आठ प्रतिशत ब्याज देने की बात कही गई। परासर ने एक अन्य निदेशक अनूप को भी नामजद कराया है। जांच में यह बात भी सामने आई कि कंपनी के मालिक और दो निदेशकों ने लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्टकट कमाई के चक्कर में अपनी मेहनत की जमा पूंजी को किसी के हवाले न करें। ऐसी फर्जी स्कीम के लालच में बिल्कुल न फंसे।-डा.मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed