{"_id":"3dfd276f75edfe419ff950bb27b0402d","slug":"the-case-reached-the-high-court-for-payment-of-cane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों को भुगतान का मामला पहुंचा हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों को भुगतान का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के नौ चीनी मिलों की ओर से गन्ना किसानों को गन्ने का भुगतान न करने के मामले में सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ न्यायमूर्ति वीके बिष्ट एवं न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। बाजपुर निवासी जगतार सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था गन्ना किसानों की ओर से उत्तराखंड की लगभग नौ चीनी मिलों की गन्ने की सप्लाई की गई थी।
विज्ञापन
लेकिन डेढ़ साल से गन्ना किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया गया। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि सरकार की ओर से वर्ष 2014 में एक शासनादेश जारी किया था।
विज्ञापन
जिसमें यह प्रावधान है कि गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर गन्ने के समस्त भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन भुगतान नहीं किया। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 4 नवंबर की तिथि नियत करते हुए सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।