{"_id":"5d97a41e8ebc3e93b434606e","slug":"the-car-fell-into-a-ditch-the-driver-died-nainital-news-hld359253489","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में शुक्रवार रात लगभग पौने दस बजे इयोन टैक्सी कार (यूके 01 टीए 1279) लगभग 600 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार चालक कृष्णापुर निवासी सुनील कुमार सोनू (35) की मौत हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस, तल्लीताल और मल्लीताल पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर गाड़ी और सुनील के शव को निकाला।
मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला सुनील कुमार नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रहता था। वह टैक्सी चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे वह कृष्णापुर स्थित अपने घर चला गया था, लेकिन फिर किसी काम से वह दोबारा लौट कर आया था। स्थानीय निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि रात करीब पौने दस बजे गाड़ी गिरने की आवाजें आईं। गाड़ी नैनीताल की तरफ से आई और तीन मूर्ति वाले स्थान पर खाई में जा गिरी, जिस जगह में गाड़ी गिरी, वहां कोई पैरापिट नहीं था। हादसे वाले क्षेत्र को देखकर प्रतीत होता है कि गाड़ी पहले काफी दूरी तक हवा में उछली और फिर एक पेड़ से टकराकर नीचे गिरी। यह पेड़ गाड़ी की टक्कर से टूट गया था।
सूचना पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवान रस्सी के सहारे खाई में उतरे। जवानों को पहले गाड़ी का बम्पर और विजिटिंग कार्ड एवं मोबाइल मिला। चालक के मोबाइल में 73 मिस्ड कॉल और अंतिम कॉल 40 मिनट की वार्ता का दर्शा रहा था। मौके पर सीओ नैनीताल विजय थापा, थानाध्यक्ष राहुल राठी, एसआई दीपक बिष्ट समेत एसडीआरएफ के एसआई चंदन सिंह भंडारी एवं उनकी टीम मौजूद थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नैनीताल मोर्चरी में रख दिया। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।