{"_id":"60e765528ebc3ef9ff101e76","slug":"the-bus-trampled-the-girl-riding-a-scooty-was-going-to-get-jaundice-accident-on-rampur-road-haldwani-news-hld430522288","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने स्कूटी सवार युवती को रौंदा, पीलिया झड़वाने के लिए जा रही थी, रामपुर रोड पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने स्कूटी सवार युवती को रौंदा, पीलिया झड़वाने के लिए जा रही थी, रामपुर रोड पर हादसा
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर एक वाहन शो रूम के पास बृहस्पतिवार की सुबह बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। वह पीलिया झड़वाने के लिए जा रही थी। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।
देवलचौड़ खाम मानपुर पश्चिम निवासी 28 साल की बिंदु पुत्री नवीन चंद्र बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे घर से स्कूटी से जा रही थी। सड़क पार कर जैसे ही वह अपने साइड में पंचायतघर की ओर मुड़ी हल्द्वानी से रुद्रपुर की तरफ जा रही इंटरसिटी बस ने उसे टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरी तो बस ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। सड़क पर खून पसरा देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एसटीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नवीन चंद्र की चार संतानों में बिंदु सबसे छोटी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी का कहना है कि बस चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
हेलमेट पहना था मगर नहीं बच सकी जान
हल्द्वानी। परिजनों का कहना है कि स्कूटी सवार बिंदु ने हेलमेट पहना था लेकिन बस के पहिए के नीचे आने के कारण हेलमेट छिटक गया। हालांकि दुर्घटना में स्कूटी क्षतिग्रस्त नहीं हुई। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि बस ने स्कूटी मेें साइड से टक्कर मारी थी।
रामनगर में भी वाहन की टक्कर में युवक की जान गई
रामनगर। काशीपुर मार्ग पर वाहन की टक्कर में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर ने बताया देर रात टांडा चौराहे के पास एक व्यक्ति सड़क के बीचों बीच पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी शिवलालपुर रिहोनिया के रूप में हुई है। (संवाद)