फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways bus sent without checking ran out of breath in Kashipur itself

Uttarakhand: काशीपुर में ही हांफ गई बिना जांचे भेजी रोडवेज बस, कर्मचारियों की लापरवाही का बड़ा मामला आया सामने

Wed, 04 Jun 2025 10:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Updated Wed, 04 Jun 2025 10:22 AM IST
सार

एक बस को बिना जांच के 36 यात्रियों के साथ रामनगर से हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। बस काशीपुर में ही हांफ गई। एक घंटे बाद रामनगर से आई दूसरी बस से यात्रियों को हरिद्वार रवाना किया गया।

विज्ञापन
Roadways bus sent without checking ran out of breath in Kashipur itself
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के रोडवेज स्टेशन में कर्मचारियों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बसों को बिना जांचे ही बसों को उनके रूट पर भेजा जा रहा है। मंगलवार को भी एक बस को बिना जांच के 36 यात्रियों के साथ रामनगर से हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। बस काशीपुर में ही हांफ गई। एक घंटे बाद रामनगर से आई दूसरी बस से यात्रियों को हरिद्वार रवाना किया गया।

विज्ञापन


रोडवेज डिपो से रूट पर रवाना होने से पूर्व बसों का रूटीन चेकअप कर खामियों को ठीक किया जाता है। बस ठीक होने के बाद ही ड्यूटी स्लिप काटकर उनके रूट पर रवाना किया जाता है। रामनगर डिपो में बीते लंबे समय से बिना जांचे बसों को उनके रूट पर रवाना किया जा रहा है। मंगलवार को जूनियर फोरमैन ने सुबह सात बजे हरिद्वार के लिए बिना ड्यूटी स्लिप के बस नंबर यूके 07 पीए-3162 को रवाना किया। काशीपुर के स्टेडियम के पास बस बंद हो गई। बस खराब होने के बाद उसमें बैठे यात्री दूसरी बस का इंतजार करने लगे। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद रामनगर डिपो से आई दूसरी बस से यात्री हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


फोन नहीं उठाया एआरएम ने
मामले में जानकारी लेने के लिए जब एआरएम नवीन आर्या से लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। दू्सरी ओर तमाम यात्रियों ने भी बस खराब होने के बाद रामनगर एआरएम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने यात्रियों का फोन भी नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed