{"_id":"64eba494c5f095c3ef0beaf1","slug":"the-bus-hanged-on-the-roadside-the-passengers-breathless-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-723-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बेकाबू बस सड़क किनारे लटकी, यात्रियों सांसें अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बेकाबू बस सड़क किनारे लटकी, यात्रियों सांसें अटकी
Mon, 28 Aug 2023 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक यात्री बस सड़क किनारे लटक गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित है और किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। इस दौरान बस में सवार 20 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।
रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कालाढ़ूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में निजी बस नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में चालक ने बस का नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे लटक गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बाद में सभी यात्रियों को बस से सकुशल निकाल लिया गया। गनीमत ये रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।
महिला यात्री मीना के अनुसार वह बैलपड़ाव से रामनगर के लिए बैठी थी। आरोप है कि चालक तेज गति और लापरवाही से बस को चला रहा था।
बैलपड़ाव चौकी प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि बस में चालक अमन खान, परिचालक हसमुद्दीन से पूछताछ की जा रही है। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित है और सभी अपने गंतव्य को चले गए। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।