फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The bugle of the election of the provincial industry trade board of Kichha rang

किच्छा के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव का बिगुल बजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
The bugle of the election of the provincial industry trade board of Kichha rang
किच्छा में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव की घोषणा करते मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : KITCHHA
किच्छा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर कमेटी के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के चुनाव 17 जनवरी को होंगे। रुद्रपुर रोड पर जिला महामंत्री के कार्यालय में मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुडडी ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया में कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष भुडडी ने चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में बताया कि मार्च 2020 में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन कोविड 19 के चलते इसे स्थगित करना पड़ गया था। नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन

10 को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक नामांकन होगा जो सुपर क्लाथ हाउस पर केवल व्यापारी के साथ दो प्रस्तावकों के आने पर होगा। 2 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक नाम वापसी का समय तय किया गया है। शाम तीन बजे तक प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम को मतगणना के बाद चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव प्रक्रिया में 2515 व्यापारी सदस्य बने हैं जो मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे।
वहां प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश अरोरा, जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल, मुख्य चुनाव अधिकारी सतपाल गाबा, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बाबू, लियाकत अली अंसारी, दानिश इकबाल, राजेंद्र अरोरा, प्रकाश गोयल, महादेव अग्रवाल, गुरनाम सिंह नागी आदि थे।

अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे
किच्छा। मुख्य चुनाव अधिकारी सतपाल गाबा ने बताया कि नगर के वे व्यापारी जो किसी अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी बने हुए हैं उन्हें मतदान का अधिकार होगा लेकिन अगर वे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल में चुनाव लड़ना चाहेंगे तो वे चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। अगर वे अन्य व्यापार मंडल से इस्तीफा देकर आएंगे तो उन्हें इजाजत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed