फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The bridge was riddled with potholes in just five years

Nainital News: पांच साल में ही गड्ढों से छलनी हो गया पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The bridge was riddled with potholes in just five years
रामनगर के कोसी नदी के नये पुल पर हुए गड्ढे। संवाद
रामनगर। कोसी नदी पर पांच साल पहले बने नए पुल पर अब गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। पुल का डामर भी उखड़ रहा है। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोसी नदी पर बने बाईपास पुल का निर्माण दिसंबर 2019 में पूरा हुआ था। पुल निर्माण के लगभग दस महीने बाद ही पुल में गड्ढे पड़ने लगे थे और डामर उखड़ गया था। तब गड्ढे छोटे थे। अब ढलान की कमी के कारण बारिश में पानी भी भर जाता है और यह बदहाल हालत में है। वर्तमान में गड्ढे काफी बड़े हो चुके हैं। गड्ढों में गिरकर आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी गड्ढे नहीं भरने को लेकर रोष व्याप्त हो रहा है। इस पुल से हल्द्वानी और रामनगर ही नहीं, देहरादून से कुमाऊं भर के यातायात का आवागमन होता है। ऐसे में इस पुल पर सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ तो कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया कि पुल निर्माण कार्य पीपीपी मोड के जरिए हुआ था। पुल के गड्ढाें को जल्द ही भरा जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed