{"_id":"5ffb4f6e8ebc3e340c4f6944","slug":"the-bricks-returned-for-road-construction-villagers-protested-against-the-use-of-quality-materials-in-road-construction-ramnagar-news-hld4106725126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए आईं ईंटों को लौटाया, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में गुणवत्तायुक्त सामग्री का प्रयोग न होने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए आईं ईंटों को लौटाया, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में गुणवत्तायुक्त सामग्री का प्रयोग न होने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रामनगर के सावल्दे पश्चिम में आई दोयम दर्जे की ईटे।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। सावल्दे पश्चिम की बाक्सो वाली गली में पांच सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए आए ईंटों के ट्रक को लौटा दिया। उनका आरोप था कि सड़क बनाने के लिए
बेहतर गुणवत्ता वाली ईंटों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है और रेता भी सावल्दे नदी का प्रयोग हो रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य में ठेेकेदार नियमों की अनदेखी कर रहा है। बताया कि एक सप्ताह पहले विधायक मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे थे, तब विधायक ने भी ठेकेदार और लोनिवि के अधिकारियों को टोका था।
विरोध करने वालों में मोहन सिंह बिष्ट, संजय जोशी, कमल बेलवाल, पूर्व प्रधान शेर सिंह राणा, किशन सिंह राणा, प्रवीन राय, बालम सिंह राणा आदि थे। उधर, लोनिवि के अवर अभियंता नासिर हुसैन ने बताया कि ठेकेदार को मानकों के अनुरूप सामग्री लगाने के निर्देश दिए हैं।