फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The body of a young man who went missing around Christmas has been found in Nainital Lake

Uk: क्रिसमस से लापता युवक का शव नैनीझील में मिला, इलाके में मचा हड़कंप

Sat, 03 Jan 2026 08:07 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 03 Jan 2026 08:07 PM IST
सार

नैनीताल जिले में गोल्ज्यू मंदिर के पास नैनीझील में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मल्लीताल निवासी युवक के रूप में हुई है, जो बीते क्रिसमस से लापता था।

विज्ञापन
The body of a young man who went missing around Christmas has been found in Nainital Lake
नैनीझील में एक युवक का शव बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले में गोल्ज्यू मंदिर के पास नैनीझील में एक युवक का शव उतराता दिखने से खलबली मच गई। मृतक की शिनाख्त मल्लीताल निवासी युवक के रूप में हुई है जो क्रिसमस से लापता था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को ठंडी सड़क किनारे झील में राहगीरों को एक शव उतराता दिखाई दिया। लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मल्लीताल कोतवाली से एसएसआई दिनेश जोशी व एसआई दीपक कार्की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त मल्लीताल पिलग्रिम लॉज निवासी रोहन शर्मा (20) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि युवक 25 दिसंबर से लापता था। इसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज की गई थी। युवक डीएसबी कॉलेज में पड़ता था।

विज्ञापन


कोतवाल हेम पंत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के संबंध में परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed