{"_id":"6988e47424f95dff6400c234","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-ravine-in-the-purnagiri-dham-area-nainital-news-c-229-1-shld1007-135343-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में गधेरे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में गधेरे में मिला युवक का शव
Mon, 09 Feb 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर/ पूर्णागिरि (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के ठूलीगाड़ और हनुमान चट्टी के बीच में गधेरे में करीब 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली और ठूलीगाड़ पुलिस टीम ने शव को निकलवा कर मोर्चरी भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया शौच करने जाते समय उसके गधेरे में गिरने की आशंका है। पुलिस की जांच जारी है। मृतक के दाएं हाथ में नन्हे गुदा है।
कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि रविवार दोपहर को मवेशियों के लिए घास काटने गई एक महिला को हनुमान चट्टी से करीब आधा किमी ठूलीगाड़ की ओर नीचे गधेरे में युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना दूध बेचने वाले एक व्यक्ति को दी। उसने इसकी सूचना ठूलीगाड़ पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो युवक के शरीर पर रगड़ के निशान थे। पैंट खुली होने से उसके कच्चे रास्ते से जाते समय गिरने की आशंका जताई जा रही है।
तलाशी में उसके पास से कुछ पैसे मिले। शिनाख्त के लिए कुछ भी नहीं मिला। दाएं हाथ में नन्हे गुदा है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दे दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया युवक के गिरकर मरने की आशंका जता रही है।