{"_id":"6a5148485995be5f0303a7e9","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-forest-nainital-news-c-305-1-cga1001-101123-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जंगल में युवक का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जंगल में युवक का शव फंदे से लटका मिला
Sat, 11 Jul 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया थाना क्षेत्र के दुवेलवेरा गांव के समीप जंगल में शुक्रवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 2:40 बजे ग्राम प्रधान लाखनमंडी दीपक चौसाली की सूचना पर थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा, उपनिरीक्षक नीशू गौतम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल महेश चन्द्र शर्मा के खेत के पास स्थित जंगल में पाया गया, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में मृतक की पहचान राजा पोखरिया (32 वर्ष) पुत्र हरीश चन्द्र पोखरिया निवासी दुवेलवेरा, चोरगलिया के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। साथ ही ई-साक्ष्य के तहत घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना क्षेत्राधिकारी लालकुआं को भी दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
