फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The body of a middle-aged man missing from Rudrapur was found in a paddy field

Nainital News: रुद्रपुर से लापता अधेड़ का शव धान के खेत में मिला

Fri, 27 Jun 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The body of a middle-aged man missing from Rudrapur was found in a paddy field
किच्छा। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से आठ दिन से लापता चल रहे व्यक्ति का शव हल्द्वानी रोड पर धान के खेत से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हल्द्वानी रोड पर प्राग फार्म क्षेत्र के एक खेत में धान की रोपाई कर रहे श्रमिकों ने दोपहर को खेत में मुंह के बल पड़े कीचड़ से लथपथ एक व्यक्ति को देखकर खेत मालिक को सूचना दी। इधर सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त चंद्रिका (50) हाल निवासी वार्ड दो ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर व मूल निवासी ग्राम बसगर शक्तिफार्म थाना सितारगंज के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना पर मृतक के पुत्र अनिल व बाॅबी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पिता बीती 18 जून से घर से लापता था और उनका इलाज मुरादाबाद के एक अस्पताल से चल रहा था। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए थे। मृतक के पुत्र कई दिनों से पिता की खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में मिला युवक का शव
किच्छा। बस अड्डे के निकट एक कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस को बस अड्डे के पास में एक मकान में एक शव होने की सूचना मिली। शव की शिनाख्त भगवान दास (38) निवासी विकास काॅलोनी के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक अपने घर नहीं जाता था और बस अड्डे के निकट बने बंद पड़े मकान में ही रहता था। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed