फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The BJP said the attack on the state apparatus

सरकारी अमले पर भाजपा ने बोला हमला

Mon, 06 Feb 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Mon, 06 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


भाजपा ने सरकारी विभागों पर मिलीभगत से शराब और पैसे बांटने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी है। इसमें तत्काल प्रभाव से हल्द्वानी के रिटर्निंग अफसर, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की गई है।


भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की तरफ से भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हल्द्वानी के रिटर्निंग अफसर केके मिश्रा कांग्रेस को लेकर पक्षपात कर रहे हैं। जबकि, कांग्रेस की तरफ से आराम से शराब से लेकर पैसे तक बांटे जा रहे हैं। कांग्रेस के आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भी कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी भी आरओ के हाथों में खेल रहे हैं, वह कांग्रेस का समर्थन न करने पर लोगों को झूठे केस में फंसाने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा लोनिवि के अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत के खिलाफ भी शिकायत की गई है। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट कहते हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा सती कॉलोनी में सड़क बनाने की झूठी घोषणा की जाती है। इसके अगले दिन ही लोनिवि कर्मी सड़क की नपाई आदि करने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी तरह आरओ और थानाध्यक्ष बनभूलपुरा की भूमिका ठीक नहीं है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाना चाहिए। इस संबंध में शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दी गई है। वहीं, हल्द्वानी विधानसभा के रिटर्निंग अफसर केके मिश्रा का कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों को पालन कराया जा रहा है। अगर पक्षपात की बात है, तो उसके आधार को स्पष्ट करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed