फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The BJP members fury in Ramnagar

रामनगर के भाजपाइयों में रोष

Tue, 15 Dec 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर। Updated Tue, 15 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
The BJP members fury in Ramnagar

बजरंग दल के ब्लॉक संयोजक राजीव शर्मा को बिना नोटिस जिलाबदर करने से भाजपाइयों में रोष है। उन्होंने तहसीलदार में मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिलाबदर की कार्रवाई निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


ज्ञापन में भाजपाइयों ने कहा कि चार दिन पूूर्व डीएम दीपक रावत ने राजीव शर्मा को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया। जबकि राजीव शर्मा के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप एक वर्ष पहले लगा था। इसकी विवेचना कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेसबुक पर टिप्पणी का आरोप दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर भी था, इसकी वजह से रामनगर में आपसी सौहार्द बिगड़ा।  लेकिन पुलिस प्रशासन ने एक व्यक्ति को दोषी ठहराया। भाजपाइयों ने राजीव शर्मा को जिलाबदर करने को राजनीति से प्रेरित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की। इस मौके पर राकेश नैनवाल, गोविंद मनराल, कमल किशोर, कमला रावत, मान सिंह रावत, नरेंद्र सिंह बिष्ट, त्रिभुवन खाती, आशा करगेती, मनमोहन सिंह बिष्ट, वीरेंद्र नौटियाल, ममता गोस्वामी, प्रकाश चंद्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed