फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The beauty of theatre was seen in Haldwani

Nainital News: हल्द्वानी में दिखी रंगमंच की छटा

Mon, 29 Sep 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 29 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The beauty of theatre was seen in Haldwani
मेडिकल कॉलेज सभागार में राजा मूँछो​ सिंह नाटक का मंचन करते कलाकार।     संवाद
हल्द्वानी। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, शैलनट और आनंदा अकादमी के संयुक्त संयोजन में 30 दिवसीय अभिनय एवं नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में दूसरे दिन भी जी लो जिंदगी और राजा मूंछों सिंह का मंचन किया गया। मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि शैलनट ने रंगमंच में हमेशा ही बेहतरीन कार्य किया है। उम्मीद करते हैं कि आगे भी इस क्रम को जारी रखेगा। विधायक लालकुआं मोहन बिष्ट ने कहा कि मंचित किये गए दोनों नाटक समाज को एक सीख और अच्छा संदेश देने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

चंदन बिष्ट के निर्देशन में प्रस्तुत जी लो जिंदगी रूस के नाटककार निकोलाई एर्डमैन की रचना द सुसाइड से प्रेरित है। मुख्य भूमिकाओं में अथर्व नेगी, मनोज जोशी, आशा पांडे, योगिता भंडारी, शैली शाह, गौरव जोशी, हर्षिता रौतेला, संस्कृति लोहनी, राजीव कुमार शर्मा, आहाना जोशी रहीं।
विज्ञापन

रचना बिष्ट के निर्देशन में तैयार राजा मूंछों सिंह नाटक में मयाली पांडे, ज्योति जीना, गुंजन अधिकारी, नवेंदु जोशी, तेजश्वनी, गार्गी बिष्ट, ध्रुव लोहनी, प्रथमेश पलड़िया, भव्या जोशी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। दोनों ही नाटकों में संगीत डॉ. हरीश जोशी ने दिया है। वहां शैलनट के कला निदेशक डॉ.डीएन भट्ट, श्रीश डोभाल, भूपेंद्र बिष्ट, राजीव कुमार शर्मा, डॉ. दीपक मेहता, गौरव जोशी, ललित कर्नाटक, डॉ. केदार पलड़िया आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज सभागार में राजा मूँछो सिंह नाटक का मंचन करते कलाकार।     संवाद

मेडिकल कॉलेज सभागार में राजा मूँछो सिंह नाटक का मंचन करते कलाकार।     संवाद

मेडिकल कॉलेज सभागार में राजा मूँछो सिंह नाटक का मंचन करते कलाकार।     संवाद

मेडिकल कॉलेज सभागार में राजा मूँछो सिंह नाटक का मंचन करते कलाकार।     संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed