फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The balcony of the house, the ceilings declare war against Corona

घर की बालकनी, छतों से कोरोना के खिलाफ जंग का किया एलान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
The balcony of the house, the ceilings declare war against Corona
जनता कर्फ्यू के दौराना प्रधानमंत्री के आहवान पर रामपुर रोड स्थित विष्णुपुरी में थाली बजाते लोग।
हल्द्वानी। जनता कर्फ्यू के दौरान जैसे ही शाम के पांच बजे लोगों ने अपने घर की बालकनी, छतों से थाली, शंख बजाकर कोरोना के खिलाफ अपनी जंग का एलान कर दिया। हर आयु वर्ग के लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। कोरोना संक्रमण से सीधे लड़ाई में काम कर रहे स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

शहर में दमुवाढुंगा, पोलीशीट, जजफार्म, कुल्यालपुरा, डेहरिया, बमौरी, मुखानी, बिठौरिया, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों में लोग शाम पांच बजते ही अपने घर की छतों, बालकनी में पहुंच गए। उन्होंने थाली, शंख बजाकर हौसलाअफजाई की। साथ ही कुछ लोगों ने मंदिर की घंटी भी बजाई। यही नहीं कुछ जगह आतिशबाजी भी की गई। एक साथ बजी इस ध्वनि को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के लॉक डाउन को भी लोगों ने सही बताया
पीएम मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू को आमजन ने पूरा सहयोग दिया। इस बीच सीएम की ओर से उत्तराखंड में लॉकडाउन को भी सकारात्मक तौर पर लोग देख रहे हैं। सुबह नौ बजे के बाद से लगाया गया जनता कर्फ्यू आगमाी 31 मार्च तक के लिए बढ़ गया। लोगों ने जनता कर्फ्यू का साथ दिया है। शाम को पांच बजे के बाद लोगों ने घर के अहाते, छतों, बालकनी में थाली और शंख बजाए। शाम 5 बजे के बाद कुछ लोग घर से बाहर निकल रहे थे। सड़कों पर सीमित संख्या में वाहन आ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन नंबर 0594 6281234 मिलेगी मदद : सीएमओ
कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य महकमे ने आम जनता की सुविधा के लिए फोन सेवा शुरू की है। इस फोन नंबर पर लोग कोरोना से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भारती राणा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फोन नंबर 0594 6281234 पर कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता हैं। कहा कि इस वाररूम का संपर्क नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed