{"_id":"67bb86951fe8eb6a2e0ab9a0","slug":"the-audience-danced-to-the-songs-of-folk-singer-maya-upadhyay-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-101416-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लोकगायिका माया उपाध्याय के गीतों पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लोकगायिका माया उपाध्याय के गीतों पर थिरके दर्शक
Mon, 24 Feb 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो- हल्दूचौड़ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती कुमाऊनी कलाकार माया उपाध
- फोटो : आयोजक
लालकुआं। हल्दूचौड़ ऑनलाइन संस्था की ओर से रविवार से यहां तीन दिवसीय हल्दूचौड़ महोत्सव सीजन-6 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता शंकर सिंह कोरंगा व नगर पंचायत लालकुआं के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया। लोक गायिका माया उपाध्याय ने कुमाऊंनी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने हाय ककड़ी झिलमा..., छोरी लछिमा..., आज का दिना..., क्रीम पौडरा..., चहा को होटला सहित कई गीत गाए।
इस दौरान हुई उत्तराखंड डांसिंग स्टार प्रतियोगिता में अर्जुन डी प्रथम, करन एंड नितिन द्वितीय व अनुष्का आर्या तृतीय रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी आर्या व पायल प्रथम और निशा आर्या व ऋतिका आर्या द्वितीय व शीतल चौहान व उर्वशी तृतीय रहीं। कार्यक्रम में सूचना एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों ने भी प्रस्तुति दी।
वीर महाराणा प्रताप थारू सांस्कृतिक समिति खटीमा के गायक बंटी राणा व रिंकू राणा ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक छटा बिखेरी। महोत्सव में महिला समूह के उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। वहां छात्रसंघ अध्यक्ष कार्तिक रजवार, संस्था सचिव खजाना आर्या, हिमांशु बमेटा, देवेंद्र नैनवाल, भगत सिंह धारियाल, रिम्पी बिष्ट, पंकज गोस्वामी, नेहा बिष्ट, डॉ. पूनम मियांन, डॉ. गीता पांडे, निहारिका जोशी, नीरज बिष्ट आदि थे।