फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The arbitrariness of e-rickshaw drivers is taking a toll on people's lives.

Nainital News: लोगों की जान पर भारी पड़ रही ई-रिक्शा चालकों की मनमानी

Mon, 16 Feb 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 16 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of e-rickshaw drivers is taking a toll on people's lives.
हल्द्वानी। शहर में हाईस्पीड पर दौड़ते ई-रिक्शा और लापरवाह चालक लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। दो महीने पहले बिना लाइट वाले ई-रिक्शा की वजह से एक युवक की मौत हुई थी। इसके बाद परिवहन विभाग ने इनकी रात में संचालन पर रोक लगा दी। इसके बावजूद शहर के प्रमुख मार्गों पर लगभग 2500 ई-रिक्शा बेखौफ चल रहे हैं।
विज्ञापन


--

ओवरस्पीड और अनियंत्रित संचालन से बढ़ रहे हादसे

ई-रिक्शा चालक अक्सर दूसरों को पीछे छोड़ने की होड़ में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार देर शाम कालाढूंगी मार्ग पर ऐसे ही तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने एलआईयू की एसआई मीना पांडे के पति कारोबारी नरेश चंद्र को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि आरोपी चालक का अब तक पता नहीं चल पाया है। इससे पहले जनवरी में ई-रिक्शा ने कुमाऊं कमिश्नर की गाड़ी को भी टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


--

जर्जर ई-रिक्शा और बिना फिटनेस वाले वाहन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शहर में लगभग 2500 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इनमें से 800 से ज्यादा ई-रिक्शा न तो फिटनेस में पास है और ना ही उनका टैक्स जमा है। ऐसे जर्जर और बिना फिटनेस वाले वाहनों का संचालन सड़कों पर हो रहा है जिससे सड़क सुरक्षा को खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

हाईवे पर भी हो रहा संचालन

शहर से रामपुर रोड, बरेली रोड और नैनीताल रोड हाईवे गुजरते हैं। इन पर ई-रिक्शा के संचालन की मनाही है। शहर के भीतर के साथ-साथ बाहरी क्षेत्र में भी ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। ऐसे में हादसों की भी आशंका बनी रहती है।


ई-रिक्शा की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।



--

इन नियमों का नहीं हो रहा पालन

- ईरिक्शा चालक बिना वर्दी के वाहन नहीं चलाएंगे

- रात के समय बिना लाइट वाले ई रिक्शा का संचालन नहीं होगा

- लोडिंग के लिए ईरिक्शा का प्रयोग नहीं होगा

- चार से ज्यादा सवारी नहीं बैठाएंगे
- हाईवे नैनीताल रोड, रामपुर रोड और बरेली रोड पर संचालन नहीं होगा




शहर के अंदर कई मार्गों पर ई-रिक्शा संबंधित तमाम शिकायतें आ रही हैं। टीम बना दी गई है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। पिछले माह बैठक के दौरान ई-रिक्शा चालकों को निर्देश भी दिए गए थे। इसका अनुपालन हो रहा है या नहीं इसे भी देखा जाएगा। ओवरस्पीड का चालान तो पुलिस करेगी लेकिन फिटनेस, टैक्स और निर्धारित रूट पर न चलने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। - अरविंद कुमार पांडे, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed