फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The angry councilor said...now the matter will be on paper.

Nainital News: नाराज सभासद बोले...अब कागजों में होगी बात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The angry councilor said...now the matter will be on paper.
नैनीताल। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से मिलने अब कोई भी सभासद व्यक्तिगत रूप से नहीं जाएगा। जो भी समस्या होगी, उसे लिखित में दिया जाएगा। समाधान नहीं होने पर जनता के साथ मिलकर आवाज उठाई जाएगी। नगर पालिका में बीते बृहस्पतिवार को सभासद व पालिकाध्यक्ष के बीच हुई गहमागहमी से अशांत हुए माहौल के बाद शुक्रवार को नगर के सभी 15 वार्डों के सभासदों ने खेल मैदान स्टेडियम भवन में यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

सभासदों की बात रखते हुए मुकेश जोशी ने कहा कि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की ईमानदारी व क्षमता पर कोई शक नहीं है, लेकिन कार्यप्रणाली से सभासद नाराज हैं। उन्हें पालिका नियमों के तहत सभी को साथ लेकर चलना होगा। तय हुआ कि कोई भी सभासद अनावश्यक व्यक्तिगत रूप से पालिकाध्यक्ष के कक्ष में नहीं जाएगा। जनसमस्या की लिखित शिकायत की जाएगी, जिसका समयबद्ध निस्तारण भी करना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। जीतेंद्र पांडे ने कहा कि पालिका स्तर से कार्य हो ही नहीं रहे हैं। राकेश पवार ने नैनीताल बैक की ओर से आठ माह पूर्व सौर उर्जा की लाइट देने के बाद भी आज तक लाइट न लगने पर सवाल किए। लता दफौटी ने कहा कि वह भी चुनकर आए हैं। अपमान कतई स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन


हम एक्ट के तहत बुलाएंगे बैठक
सभासदों ने शनिवार को प्रस्तावित बैठक के बहिष्कार का मन बनाया था, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने पहले ही बैठक स्थगित कर दी है। सभासदों ने कहा कि शीघ्र बैठक नहीं हुई तो एक्ट के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोर्ड बैठक बुलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ये भी रहे मौजूद
नैनीताल। रायशुमारी बैठक में मनोज साह जगाती, पूरन सिंह बिष्ट, सपना बिष्ट, गजाला कमाल, अंकित चंद्रा, रमेश प्रसाद, भगवत सिंह रावत, काजल आर्या, शीतल कटियार, सुरेंद्र कुमार, गीता उप्रेती आदि रहे।



राजनीति से हटकर मेरे लिए सभी एक : पालिकाध्यक्ष
नैनीताल। खेल मैदान स्थित स्टेडियम भवन की प्रथम तल में हो रही सभासदों की रायशुमारी की सूचना पर शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल भी स्टेडियम के भूतल में स्थित रेस्टोरेंट में पहुंच गईं। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पालिका में उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश चल रही है। सभासद उन्हें फेल करना चाहते हैं। लेकिन वह इससे डरने वाली कतई नहीं हैं। अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उन्होंने पालिका में कई सुधारात्मक कार्य किए। वह राजनीति से हटकर सभी सभासदों को समान नजरों से देखती हैं। यदि सभासदों ने साथ दिया तो वह बेहतर कार्य करेंगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed