फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The anger of the employees, leaving the work and took to the road

कर्मचारियों का गुस्सा, काम छोड़कर सड़क पर उतरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
The anger of the employees, leaving the work and took to the road
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत उपनल कर्मियों ने बृहस्पतिवार को को मोर्चा खोल दिया है। समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने सुशीला तिवारी अस्पताल के ओपीडी गेट बाहर धरना देने के साथ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उपनल कर्मचारी समिति डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के बैनर तले एकत्र हुए कर्मियों का कहना था कि लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार से बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा। धरने में संगठन के अध्यक्ष पीएस बोरा, मोहन रावत, उमा, सुशीला कुमार, मनीष तिवारी, सोनू लाल, उमेश चंद्र, राकेश कुमार, केसी पनेरू, दीपा शर्मा, चंदू कफल्टिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सेवाओं पर असर पड़ा
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार हड़ताल से कुछ कार्यों पर आंशिक असर पड़ा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जनरल बीसी जोशी कोविड केयर सेंटर, नर्सिंग कालेज का स्टाफ से लेकर बाहर से सफाई कर्मियों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में नहीं हुआ काम
हल्द्वानी/रामनगर। पदोन्नति की मांग को लेकर आरटीओ कार्यालय में कार्यरत मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए कर्मियों ने सरकार से प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। हड़ताल के कारण जनता के कोई काम नहीं हो पाए।
कर्मचारियों का कहना है कि जून 2020 में परिवहन विभाग में नया ढांचा स्वीकृत हुआ था। इसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदको त्रुटिवश गलत अंकित कर दिया गया था लेकिन इस गलती को विभाग ने अभी तक ठीक नहीं किया है। इस मौके पर कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी, जिलाध्यक्ष नीरज चौहान, हरीश चंद्र, आनंदबल्लभ उप्रेती, कल्पना, दीपा बिष्ट, हिमांशु, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
रामनगर में एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शन में संघ के जिला महामंत्री ग्रेट वालिया, हेम चंद्र, मंगना हयांकी, खष्टी वल्लभ जोशी, ललित मोहन आर्य शामिल रहे। (संवाद)
कर्मियों का क्रमिक अनशन जारी
हल्द्वानी। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले बेस अस्पताल में कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी है। बृहस्पतिवार को देवकी देवी और मोनिका रौतेला अनशन पर बैठीं। कर्मचारी प्रमोशन और 4200 ग्रेड पे वेतनमान की मांग कर रहे हैं। इस दौरान बचीराम, दरबान, पूरण सिंह बिष्ट, जगदीश बेलवाल आदि मौजूद थे।
दून में अनशन करेंगे चतुर्थ श्रेणी कर्मी
भवाली (नैनीताल)। सेनिटोरियम गेट में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। जिलाध्यक्ष गंगाराम ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो 8 सितंबर से सभी कर्मचारी महानिदेशालय देहरादून में आमरण अनशन करेंगे। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, भुवन पांडे, गीता कोरंगा, बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, लोकमणि, कार्तिक, बलवीर, कंचन, आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
जीएम आफिस में धरना प्रदर्शन
भीमताल (नैनीताल)। जलसंस्थान पेयजल तकनीकी एवं फील्ड कर्मचारी संगठन ने रामनगर शाखा में तैनात कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण के विरोध में बृहस्पतिवार को भीमताल महाप्रबंधक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूरन तिवारी, इंदर सिंह कार्की, गोविंद सिंह डिनिया, भुवन पांडे, नवीन जोशी, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। (संवाद)
निगम कर्मियों ने तीन घंटे किया कार्य बहिष्कार
नैनीताल/हल्द्वानी। विभिन्न मांगों को लेकर कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले निगम कर्मियों ने बृहस्पतिवार को तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे भी रोपे।
निगम के ओक पार्क स्थित मुख्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ कार्य बहिष्कार दोपहर एक बजे तक जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एसडीएम अनुराग आर्या को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर महामंत्री गुमान सिंह कुमटिया, दिनेश सांगुड़ी, कंचन चंदोला, दीपांशु रावत, पीतांबर दुम्का, मंजुल संनवाल, रमेश टम्टा, अशोक पांडे, नरेंद्र थापा आदि मौजूद रहे।

इधर हल्द्वानी में हल्द्वानी गैस सर्विस, चोरगलिया गैस सर्विस, काठगोदाम गैस सर्विस, कार पार्किंग, शॉपिंग कांप्लेक्स के कर्मचारियों ने सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप एक पौधा धरती मां के नाम भी लगाया। कर्मचारी महासंघ के संयोजक रवि मेहरा ने भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संयोजक रवि मेहरा, अध्यक्ष बलवंत सिंह, महामंत्री कैलाश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन लेखक, कोषाध्यक्ष मनोज रावत, संगठन मंत्री महेश बघरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed