{"_id":"65696fd2db9db4336b02b866","slug":"the-accused-who-shot-at-youth-arrested-in-haldwani-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड: तिकोनिया के पास युवक पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचे से झोंका था फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड: तिकोनिया के पास युवक पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचे से झोंका था फायर
Fri, 01 Dec 2023 11:02 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:02 AM IST
सार
हल्द्वानी में 27 नवंबर को तिकोनिया के पास एक युवक पर गोली चलाने वाले हेमंत (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत ने उमेश को पीछे से आवाज लगाई, उसने आवाज को अनसुना कर दिया। इससे नाराज हेमंत ने तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोली मारकर युवक को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने टीपीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मूलरूप से कोटाबाग निवासी उमेश सिंह बिष्ट यहां स्मार्ट बाजार दुर्गा सिटी सेंटर में सेल्समैन है और गंगा कालोनी मल्ला गोरखपुर में किराए पर रहता है। पुलिस के अनुसार 27 नवंबर की रात उमेश का भाई कमल देहरादून से लौट रहा था और उमेश घर से उसे लेने जा रहा था। गली से निकलते वक्त उसने भाई को फोन लगाया और बात करते हुए आगे बढ़ने लगा। इस बीच तिकोनिया के पास मल्ला गोरखपुर निवासी हेमंत सिंह बिष्ट (35) ने उमेश को पीछे से आवाज लगाई, उसने आवाज को अनसुना कर दिया। इससे नाराज हेमंत ने तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
गोली उमेश के कूल्हे में लगी और आर-पार हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। उमेश की चाची भारती बिष्ट की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया आरोपी 315 बोर का तमंचा फेंकने टीपीनगर जा रहा था। उसे तमंचे के साथ टीपीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन