फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The accused who shot at youth arrested in haldwani

गोलीकांड: तिकोनिया के पास युवक पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचे से झोंका था फायर

Fri, 01 Dec 2023 11:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:02 AM IST
सार

हल्द्वानी में 27 नवंबर को तिकोनिया के पास एक युवक पर गोली चलाने वाले हेमंत (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत ने उमेश को पीछे से आवाज लगाई, उसने आवाज को अनसुना कर दिया। इससे नाराज हेमंत ने तमंचे से फायर झोंक दिया।

विज्ञापन
The accused who shot at youth arrested in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोली मारकर युवक को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने टीपीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


मूलरूप से कोटाबाग निवासी उमेश सिंह बिष्ट यहां स्मार्ट बाजार दुर्गा सिटी सेंटर में सेल्समैन है और गंगा कालोनी मल्ला गोरखपुर में किराए पर रहता है। पुलिस के अनुसार 27 नवंबर की रात उमेश का भाई कमल देहरादून से लौट रहा था और उमेश घर से उसे लेने जा रहा था। गली से निकलते वक्त उसने भाई को फोन लगाया और बात करते हुए आगे बढ़ने लगा। इस बीच तिकोनिया के पास मल्ला गोरखपुर निवासी हेमंत सिंह बिष्ट (35) ने उमेश को पीछे से आवाज लगाई, उसने आवाज को अनसुना कर दिया। इससे नाराज हेमंत ने तमंचे से फायर झोंक दिया। 
विज्ञापन


गोली उमेश के कूल्हे में लगी और आर-पार हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। उमेश की चाची भारती बिष्ट की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया आरोपी 315 बोर का तमंचा फेंकने टीपीनगर जा रहा था। उसे तमंचे के साथ टीपीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed